दसूहा: भाजपा ने 15 में से 10 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची की जारी

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल । भाजपा ने नगर निगर चुनावों के मद्देनजऱ 15 वार्ड में से 10 पर अपने उम्मीदवार घोषित किए। शेष रहते उम्मीदवारों को घोषणा भी जल्द की जाएगी।

Advertisements

यह जानकारी देते हुए दसूहा अध्यक्ष कुन्दन लाल ने बताया कि वार्ड नंबर-1 से मंजू बत्तरा पत्नी स्वर्गीय राम प्रकाश बत्तरा, वार्ड-2 से बालकिशन घोनी, 3 से सुमन कुमारी, 4 से शम्मी कपूर, 5 से रमना देवी, 7 से मनिंदर कौर, 12 से सरवेश शिंगारी,13 से प्रियंका, 14 से ओमप्रकाश ओमा, 15 से जसवंत सिंह पप्पू पूर्व पार्षद उम्मीदवार होंगे। इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि गत चुनावों की तरह इस बार भी भाजपा चुनावों मे अपना परचम लहराएगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दसूहा हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here