Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir यूटी अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट कबड्डी मेगा इवेंट में जम्मू की शानदार जीत

यूटी अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट कबड्डी मेगा इवेंट में जम्मू की शानदार जीत

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़)। युवा सेवा और खेल विभाग की तरफ से आयोजित यूटी लेवल इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -19 लड़कों के लिए कबड्डी मेगा इवेंट का समापन हो गया। डा. सलीम- उर-रहमान महानिदेशक युवा सेवाएं और खेल विभाग जम्मू-कश्मीर की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश( यूटी) से 18 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम राजौरी में किया गया था जिसका शुभारंभ डीसी राजौरी राजेश कुमार शवन ने किया था। प्रतियोगिता में भाग लेने बाले खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट का अंतिम मैच जम्मू और श्रीनगर के बीच हुआ। इसमें जम्मू ने श्रीनगर को हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। जम्मू की टीम से मकबूल हुसैन ने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रीनगर उप विजेता बना।

Advertisements

वहीं फाइनल में एडीसी शेर सिंह मुख्यातिथि के साथ तहसीलदार मोहम्मद रफीक अन्य अधिकारी उपस्थित रहे । एडीसी ने खिलाड़ियों को खेलकूद में इसी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों में भाग लेने से मानसिक तनाव दूर होता है और इंसान फिट रहता है। हम सब को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। आखिर में खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मोहम्मद यूसुफ लोन जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here