पावन संघ का मिआनी पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत, हज़ारों संगत ने लगवाई हाजिरी

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)।दोआना इलाके की सबसे बड़ी पैदल धार्मिक यात्रा पावन संग का टांडा के गांव मिआनी पहुँचने पर संगत की ओर से भव्य सवागत किया गया। जत्थेदार बाबा जोगिन्दर सिंह के नेतृत्व में गांव खडियाला सैनियां से डेरा बाबा नानक जा रही संगत   गांव मिआनी पहुँचने पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां, जोगिन्दर सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह मिआनी, लखविंदर सिंह लक्खी, मंजीत सिंह दसूहा, फुम्मन सिंह इब्राहिमपुर इत्यादि आगुओं से संग का सवागत किया गया। इस दौरान हज़ारों की संख्या में संगत ने हाजरी लगवाई।

Advertisements

संग के दौरान चप्पे चप्पे पर विभिन्न प्रकार के लंगरों का स्थानीय सेवादारों की ओर से आयोजन किया गया था। ब्यास दरिया के किनारे दांगट के इकट्ठ का नज़ारा देखने लायक था।  जहां से ब्यास दरिया को पार कर के संग अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ गया। पावन संग दुसरे पड़ाव में रात्री विश्राम गांव हरचोवाल तथा तीसरी रात घुम्मन कलां के रात्री विश्राम के बाद चौथे दिन डेरा बाबा नानक में पावन श्री चोला साहिब जी के दर्शन करेगी। इस संग के दर्शनों के लिए देश विदेश की संगत विशेष तौर पर पहुँचती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here