योग साधन आश्रम होशियापुर की शाखा में रविवारीय सत्संग आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम होशियापुर के रविवारीय सत्संगो की संख्या में इस बार का रविवारीय सत्संग आगामी चैत्र मास की संग्राद के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ शाखा में आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्रह्मलीन योगीराज चमन लाल जी के संदेश को भक्तों के समक्ष रखते हुए चंद्र मोहन जी ने कहा कि प्रभु ने हमें एक जीवन दिया है, जिसमें हमें एक शरीर, एक मन तथा एक बुद्धि मिली है, परंतु अभी यह कच्चा है। इन तीनों को योग की अग्नि में पकाना पड़ेगा अन्यथा यह कच्चे घड़े की तरह बीच जीवन में ही टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि कच्चे जन्म को पकाने के लिए हमें दूसरा जन्म भी लेना पड़ता है। दूसरा जन्म हमें गुरु देता है, इसलिए मनुष्य को दो बार जन्मा कहते हैं कच्चा जन्म तो किसी काम का नहीं होता, जैसे खान से निकला सोना किसी काम का नहीं होता उसे शुद्ध करना पड़ता है। अर्जुन को भी भगवान कृष्ण ने ऐसा ही आदेश दिया।

Advertisements

अर्जुन ने प्रार्थना की की मैं आपका अतिशय प्रिय शिष्य हूं ,आप ही मेरे गुरु हैं और मुझे शिक्षा दें। गुरु शिक्षा देते हैं कि शरीर, मन तथा बुद्धि को शुद्धि से पकाना पड़ता है, शरीर की शुद्धि षटकर्मों से होती है। 25 -27 तरह के षट कर्म है। हम केवल नीति, बमन ही कर ले तो भी हमारे शरीर की शुद्धि हो जाएगी। जिस उपरांत यह शरीर मुक्ति का साधन बन जाएगा। योग में लगभग हर रोग के लिए सरल साधन है। मन की शुद्धि राजयोग में यम तथा नियम का पालन करने से होती है। नियम का पहला अंग शौच है अर्थात मन तथा वचन से जीव सत्य पर चले, विचारों से साफ हो। यम पांच प्रकार के होते हैं-अहिंसा, सत्य,अस्तेय, ब्रह्मचर्य अपरिग्रह। इन पर चलते हुए हम मन को निर्मल करें। मन को निर्मल करने के चार साधन मैत्री, करुणा ,मुदिता तथा उपेक्षा है। मन को शुद्ध करने के लिए अच्छे विचार लाने चाहिए। संतो की या संत पुरुषों की संगत मे रहना चाहिए। सद्गुरु के बिना तो मन में राग, द्वेष, ईष्र्या, वैर विरोध जैसे शत्रु ही वास करते हैं बुद्धि की शुद्धि के लिए गुरु ज्ञान देते हैं तथा हमें दिव्य ग्रंथ देते हैं जिनके स्वाध्याय से बुद्धि से भ्रांतियां दूर होकर सत ज्ञान मिलता है सद्गुरु हमें जीवन के तीनों अंगों शरीर,मन व बुद्धि को पकाने के लिए सदमार्ग दिखाता है जिनके सहारे हम इस जीवन के लक्ष्य मुक्ति को प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here