अमेरिका के साल्टलेक सिटी में रह रहे मनजीत करवाएंगे झुग्गी-झोंपड़ी वालों के लिए 2 पक्के घरों का निर्माण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोट: गुरजीत सोनू। गांव अज्जोवाल होशियारपुर में चल रहे प्रोजैक्ट होम फार होमलैस के तहत गरीबों को पक्के घर बनाने की मुहिम में योगदान डालते हुए अमेरिका के साल्टलेक सिटी में रह रहे व्यवसायी मनजीत सिंह की तरफ से दो पक्के घरों का निर्माण करने के लिए योगदान डाला गया। इस वर्ष मई महीने में गांव अज्जोवाल की शिगलीगर बस्ती में आग लगने से कई झोंपड़ीयां जल कर राख हो गई थी। पहले ही बेहद गरीबी में रह रहे कई परिवारों का सामान भी जल गया था। इस परिवारों की मदद के लिए होम फार होमलैस प्रोजैक्ट के संचालक समाज सेवक वरिंदर परिहार ने सोशल मीडिया पर विडियो डालकर गरीबों की मदद के लिए अपील की।

Advertisements

इस विडियो को अमरीका में बैठे मनजीत सिंह और उनके परिवारजनों देख कर समाज सेवी वरिंदर परिहार से सम्पर्क किया और अगले कुछ महीनो में पीडि़तों को नए पक्के घर बनाकर दे दिए गए। पीडि़त गुरमुख सिंह, शकीन कौर, दर्शन सिंह और चरन कौर उनके बच्चों को पहली बार पक्के घरों में रहने का मौका मिला।

वरिंदर सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताता कि बस्ती में अब तक 9 घरों का निर्माण मुकम्मल हो चुका है तथा जल्द ही दसवें घर का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने मनजीत सिंह और उनके परिवार का गरीबों की मदद के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here