Sunday, October 11, 2026
Home Crime नाजायज असला मामले में पटियाला पुलिस ने होशियारपुर से उठाया युवक, जांच...

नाजायज असला मामले में पटियाला पुलिस ने होशियारपुर से उठाया युवक, जांच जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नाजायज असला रखने के आरोप में एक मामले में जांच कर रही पटियाला पुलिस ने होशियारपुर के मोहल्ला वाल्मीकि निवासी एक युवक को काबू करके पटियाला लेकर जाने का मामला सामने आया है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना माडल टाउन के एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि पटियाला पुलिस ने पटियाला में एक युवक को किसी मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ दौरान उसने बताया था कि उसने नाजायज असला होशियारपुर के मोहल्ला वाल्मीकि निवासी राहुल जोकि सरकारी कालेज के समीप दुकान करता है के पास रखा था। उसी मामले की जांच हेतु पटियाला पुलिस होशियारपुर आई थी और राहुल को अपने साथ मामले की जांच संबंधी साथ ले गई है।

उन्होंने बताया कि अब पूरा मामला क्या है यह तो पटियाला पुलिस को पता होगा व वे इस मामले की जांच कर रही है। युवक के पकड़े जाने के बाद कुछ संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता थाना माडल टाउन पहुंच गए थे, लेकिन पटियाला पुलिस युवक को साथ ले गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here