45 लाख के करीब छोटे व्यापारियों को लाया जाए आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के अधीन: रमन कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन कपूर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह तथा उनके प्रमुख सलाहकार प्रशांत किशोर से मांग की कि राज्य विधानसभा के चुनावों को मुख्य रखते हुए पंजाब राज्य के 8 लाख छोटे व्यापारियों, उनके कर्मचारियों व उनके परिवारिक सदस्यों के हितों को मुख्य रखते हुए जिनकी संख्या पंजाब राज्य में 45 लाख के करीब है को पहल के आधार पर आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के अन्र्तगत लाया जाऐ तथा उनके कार्ड बनाये जायें।

Advertisements

इन सभी छोटे व्यापारियों की सालाना टर्नओवर 1 करोड़ से कम है। इससे कांग्रेस पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनावों में मज़बूती मिलेगी तथा पंजाब में पुन: कांग्रेस की सरकार स्थापित होगी। इससे छोटे व्यापारियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। रमन कपूर ने प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार बनने पर मुबारकबाद दी तथा उम्मीद जताई की वे पंजाब में कांग्रेस को और उंचाईयों पर लेकर जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here