Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh 31 मार्च तक सभी रैलियां स्थगित, कैप्टन अमरिंदर ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों...

31 मार्च तक सभी रैलियां स्थगित, कैप्टन अमरिंदर ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों को जलसों दौरान निर्धारित संख्या का पालन करने की अपील

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में कोविड के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस द्वारा अगले दो हफ्तों के लिए कोई राजनैतिक जलसा नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह ऐलान कोविड समीक्षा संबंधी मीटिंग के दौरान किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अन्य राजनैतिक पार्टियों और उनके नेताओं को अपने राजनैतिक जलसों के दौरान 50 फीसदी क्षमता के साथ इन्डोर में अधिक से अधिक 100 और खुली जगह पर 200 व्यक्तियों की निर्धारित की गई संख्या बनाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि सबसे प्रभावित जिलों में कोई राजनैतिक जलसा नहीं होना चाहिए। कोविड संबंधी नियमों को सख्ती के साथ लागू करने की जरूरत को दर्शाते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में लाजिमी तौर पर मास्क पहनने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को हिदायत की कि वह बिना मास्क के सार्वजनिक क्षेत्रों और इसके आस-पास सडक़ों-गलियों में घूम रहे लोगों को टेस्टिंग के लिए नजदीकी आर.टी.-पी.सी.आर. टेस्टिंग केंद्र में ले जाएँ जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि वह बगैर लक्षणों वाले कोविड पॉजिटिव नहीं हैं।

Advertisements

उन्होंने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और दुर्गयाना मंदिर के प्रबंधकों के साथ बातचीत करने के लिए कहा जिससे वह श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थानों के अंदर मास्क पहनने के लिए उत्साहित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि केस बढऩा खासकर देहाती इलाकों में मामले बढऩा गंभीर चिंता का विषय है जबकि पिछले साल इन क्षेत्रों में बहुत कम केस सामने आए थे। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को गाँवों में जागरूकता मुहिम चलाने के निर्देश दिए। इससे पहले, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि पहले शहरी क्षेत्रों में और ज्यादा केस सामने आ रहे थे परन्तु अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बराबर मामले सामने आ रहे हैं। श्री सिद्धू और कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी, दोनों ने राजनैतिक और सामाजिक जमावड़ों पर पाबंदियाँ लगाने की अपील की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here