23 मार्च की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली कोविड-19 के बढ़ रहे प्रकोप के मध्यनजऱ स्थगित: संघा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की तरफ से सुतैहरी रोड पर धरने पर बैठे किसानों का आज 162वां दिन हो गया है। आज आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के अध्यक्ष हरबंस सिंह संघा विशेष तौर पर धरना स्थल पर पधारे। उन्होने जानकारी दी की 23 मार्च 2021 को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस वाले दिन जो ट्रैक्टर रैली निकालने का कार्यक्रम था उसे कोविड-19 के बढ़ रहे प्रकोप के मध्यनजऱ स्थगित कर दिया गया है तथा अब इसके स्थान पर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव खटकल कलां जा कर उन्हे श्रद्धांजलि भेंट की जाऐगी। इस की सूचना संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली को दे दी गई है। स. हरबंस सिंह संघा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी तरफ से अनुशासन की पूरी पालना की जा रही है तथा आगे भी की जायेगी।

Advertisements

उन्होने आगे कहा कि हम केन्द्र सरकार से निवेदन करते हैं कि अपनी जि़द को छोड कर तीनों काले कानूनों को रद्ध करे तथा एम.एस.पी. को सही ढंग से लागू किया जाये। स. संधा ने सभी किसान, मज़दूरों, मुलाजिमों तथा अन्य किसान संगठनों से अपील की कि 26 मार्च के भारत बंद को अपना पूर्ण समर्थन दें। इसके साथ ही होशियारपुर के समूह दूकानदारों, व्यपारियों, रेहड़ी वालों, रिक्शा से लेकर बड़ी गाड़ी वालों से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सतनाम सिंह बसी, सुखपाल सिंह काहरी, किशन सिंह गगनौली, अश्वनी कुमार, तरसेम सिंह नागरा, हरदयाल सिंह भरत, दिलबाग सिंह काहरी, अवतार सिंह शेरपुरी, कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, अशोक कुमार शर्मा, मनजीत सिंह, धर्मजीत, सुरजीत सिंह सैनी, हरपाल सिंह लाडा, लखविंद्र सिंह लक्खी तथा ज्योति स्वरुप, कश्मीर सिंह हरगढ़ तथा कुलदेव सिंह पंडोरी भी धरना स्थल पर अपना समर्थन दे रहे थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here