Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh रंधावा ने मिल्कफैड का नया उत्पाद ‘वेरका डेयरी व्हाईटनर’ किया लाँच

रंधावा ने मिल्कफैड का नया उत्पाद ‘वेरका डेयरी व्हाईटनर’ किया लाँच

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): डेयरी मार्केट में अपने उच्च मानक और विभिन्न उत्पादों की किस्म से लोगों में प्रसिद्ध संस्था मिल्कफैड पंजाब द्वारा आज एक और नया कदम उठाते हुए अपना नया उत्पाद ‘वेरका डेयरी व्हाईटनर’ लाँच किया गया। सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा आज यहाँ मिल्कफैड के मुख्य दफ़्तर में अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता श्री के.सिवा प्रसाद, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग और मिल्कफैड के एम.डी. कमलदीप सिंह संघा की हाजिऱी में ‘वेरका डेयरी व्हाईटनर’ के चार अलग-अलग भार वर्गों के पैकेट लाँच किए गए, जिनमें 200 ग्राम, 500 ग्राम, एक किलो और साढ़े सात किलो की पैकिंग शामिल थी। इस मौके पर संबोधन करते हुए स. रंधावा ने बताया कि पंजाब के दूध उत्पादकों और उपभोक्ताओं की सेवा हेतु मिल्कफैड के जालंधर मिल्क प्लांट द्वारा उच्च कोटी के ‘डेयरी व्हाईटनर’ का उत्पादन शुरू किया गया। मिल्कफैड द्वारा यह सभी पैकिंगें उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर मार्केट में उतारी जा रही हैं।

Advertisements

यह वेरका जालंधर डेयरी में स्थापित की गई अत्याधुनिक मशीनरी के साथ पंजाब के पौष्टिक दूध से तैयार किया जाता है। वेरका डेयरी व्हाईटनर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और इसका आसान प्रयोग घरों, होटलों और सफऱ के दौरान यात्रियों को बहुत सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद नैसले, अमुल आदि द्वारा तैयार किया जाता था और लोगों की माँग को देखते हुए वेरका द्वारा इसको तैयार करना शुरू किया गया है, जिसकी कीमत भी तुलनात्मक आधार पर कम रखी गई है। स. रंधावा ने आगे बताया कि कोविड-19 महामारी के दौर में जहाँ देश का पूरा उद्योग और सेवा क्षेत्र आर्थिक मंदी से जूझ रहा था वहीं मिल्कफैड ने किसानों के सहयोग, अपने स्टाफ की मेहनत और मानक उत्पादों के स्वरूप इस वित्तीय वर्ष में पिछले वित्तीय 2019-20 की अपेक्षा 25 प्रतिशत और ज्यादा दूध खरीदा। मिल्कफैड द्वारा इस कठिन समय में दूध उत्पादकों के लिए दूध के रेट कायम रखने में बहुत बढिय़ा भूमिका निभाई, जिसके लिए सहकारिता मंत्री ने मिल्कफैड की समूह टीम को मुबारकबाद दी।

सहकारिता मंत्री ने आगे बताया कि इस महामारी के समय के दौरान भी मिल्कफैड द्वारा मिल्क प्लांटों के आधुनिकीकरण और इनकी सामथ्र्य बढ़ाने के लिए कई प्रोजैक्ट आरंभ किए जा रहे हैं। मिल्कफैड द्वारा 254 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास और विस्तार प्रोजैक्ट जालंधर, लुधियाना, मोहाली और पटियाला डेरियों में चल रहे हैं। पंजाब सरकार और नाबार्ड द्वारा दी गई 138 करोड़ की आर्थिक सहायता के साथ बस्सी पठाना में शुरू किया गया मेगा डेयरी प्रोजैक्ट प्रगति अधीन है, जिसके इस साल जून महीने में पूरा होने की संभावना है। मिल्कफैड पंजाब के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा ने जानकारी देते हुए बताया कि वेरका द्वारा लाँच किया गया डेयरी व्हाईटनर किसी भी जगह चाय, कॉफ़ी, दूध बनाने के लिए सिफऱ् गर्म पानी मिलाकर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दूध को संभालना और इसको लेजाना कठिन होने के कारण डेयरी व्हाईटनर एक अच्छा विकल्प साबित होगा। एक किलो वेरका डेयरी व्हाईटनर से 10 किलो तरल दूध बनाया जा सकता है। इस में चीनी 18 प्रतिशत, फैट 20 प्रतिशत और प्रोटीन 22 प्रतिशत है। इसकी विशेषता है कि यह उच्च घुलनशील उत्पाद है, जोकि चाय, दूध, शेक आदि पीने वाले पदार्थ को गाढ़ा बनाता है और इसका प्रयोग पीने वाले पदार्थों को दूध का असली स्वाद और ख़ुश्बू देती है। कीमत के पक्ष से यह भी प्रयोक्ताओं के लिए वाजिब और लाभप्रद है।

श्री संघा ने आगे बताया कि लोगों की प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने के लिए वेरका ने प्रसिद्ध हल्दी दूध की शुरुआत की है और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रसिद्ध पीओ को नई सुविधा वाली पी.पी. (पोलीप्रोपाईलीन) बोतल में लाँच किया है। आज के समय में सेहतमंद, प्रतिरोधी गतिशीलता की तरफ बढ़ते हुए उपभोक्ताओं के रुझान को ध्यान में रखते हुए वेरका ने हाल ही में कुदरती फ़्रूट फलेवरों जैसे कि स्ट्रॉबेरी, पीनक गावा, लीची में नेचुरल फ़्रूट आईस क्रीम लाँच की थी। यह सभी वेरका उत्पाद परचून दुकानों और वेरका बूथों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने आगे बताया कि मिल्कफैड के सभी मिल्क प्लांटों का आधुनिकीकरण करके मिल्क उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने प्रयोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि मिल्कफैड और नए दूध उत्पाद लाँच करने के लिए वचनबद्ध है और इस काम के लिए मिल्कफैड द्वारा अपनी तकनीकी सामथ्र्य बढ़ाने के लिए ज़रुरी प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here