Thursday, October 15, 2026
Home National गुरूद्वारा कमेटी के चुनावों में अकाली दल का नाम नहीं, करीब आधा...

गुरूद्वारा कमेटी के चुनावों में अकाली दल का नाम नहीं, करीब आधा दर्जन पार्टियों को ही मिले चुनाव चिन्ह

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 25 अप्रैल को दिल्ली सिख गुरूद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के चुनाव होने जा रहे हैं जिसके तहत दिल्ली के गुरूद्वारा चुनाव डायरैक्टर द्वारा अकाली दल को चुनाव लडऩे वाली धार्मिक पार्टियों वाली सूची में शामिल नहीं किया गया। बता दें कि चुनाव डायरेक्टर की तरफ से जारी की गई सूची में केवल आधा दर्जन के करीब पार्टियों को ही चुनाव निशान बांटे गए।

Advertisements

वर्णनयोग्य है कि गत दिन गुरूद्वारा डायरेक्टर की तरफ से गुरूद्वारा चुनाव करवाने के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई थी, जिसमें 31 मार्च से नामजदगी दाखिल करनी हैं तथा यह समय 7 अप्रैल तक का है। इन चुनावों के परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किए जाने हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता की तरफ से चुनाव डायरेक्टर के फैसले को अदालत में चुनौती दी जा रही है। इस फैसले के बाद अकाली दल को बड़ा झटका लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here