Friday, October 9, 2026
Home Crime बैंक के ही सिक्योरिटी गार्ड ने दिया चोरी को अंजाम, 4 करोड़...

बैंक के ही सिक्योरिटी गार्ड ने दिया चोरी को अंजाम, 4 करोड़ रूपए लूट के फरार

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चण्डीगढ़ के सैक्टर-34 में स्थित एक्सिस बैंक में बैंक के ही सिक्योरिटी गार्ड ने एक बड़ी लूट की अंजाम दिया है। बता दें कि बैंक में ही रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक में 4 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया। सिक्योरिटी गार्ड की पहचान सुमित के रूप में हुई है।

Advertisements

सुमित ने पहले तो बैंक में रखा टं्रक काटा जिसमें 4 करोड़ रूपए थे और पैसे चोरी करके भाग गया। जब सुबह बैंक के कर्मचारियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को ढ़ूढने की कोशिश की गई तो वह नहीं मिला। जब सीसीटीवी फुटैज देखी गई तो वह सुबह 3 बजे से बैंक में नहीं दिखा। पुलिस ने घटना संबंधी बैंक के कर्मचारियों का बयान ले लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here