पूजा पठानिया भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नियुक्त

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), प्रवीन सोहल। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुभाष बिट्टू की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिला अध्यक्ष संजीव मनहास तथा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजना कटोच विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पूजा पठानिया को भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और कमला देवी को महिला मोर्चा की शहरी प्रधान नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजना कटोच ने दोनों को सिरोपा भेंट करते हुए सम्मानित किया। अंजना कटोच ने कहा कि इन नियुक्तियों से भाजपा को कंडी क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। अंजना ने कहा कि भाजपा में हरेक अनुभवी और मेहनती कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। इस अवसर पर जिला महासचिव अजय कौशल सेठू विपन कुमार, दलजीत सिंह जीतूं, अनीता कुमारी, कैप्टन कर्ण सिंह, अशोक सभ्रवाल,नरेश ठाकुर, संजीव भारद्वाज, राधेश्याम, पुष्पिंदर सिंह आशु अरोड़ा, रजनीश बिट्टू तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here