कुंभकर्ण तो फिर समय पर जाग गया था लेकिन यहां का प्रशासन न जाने कब आंखे खोलेेगा? : कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज संघर्ष कमेटी के आन्दोलन को उस समय बल मिला जब बहुजन समाज पार्टी के महासचिव ओंकार सिंह द्वारा पार्टी की ओर से समर्थन दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस आंदोलन में संघर्ष कमेटी के साथ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने बहुजन समाज पार्टी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने दक्षिणी मंडल संघर्ष कमेटी के प्रधान सुरजीत सैनी को आंदोलन के पांचवे दिन भूख हड़ताल पर बिठाया। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में कैबिनेट मन्त्री होते हुये भी जनता को मूल भूत सुविधाऐं देने में असमर्थ हैं वो कांग्रेस पार्टी किसानों को इंसाफ कैसे दिला सकती है।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि नगर निगम को पंजाब सरकार चला रही है और मन्त्री सुन्दर शाम अरोड़ा की जिम्मेदारी बनती है कि वो होशियारपुर की जनता को मूल भूत सुविधाऐं प्रदान करें। कर्मवीर बाली ने कहा कि कुम्भकर्ण तो जाग भी गया था लेकिन यहां के मन्त्री व प्रशासन न जाने कुम्भकर्ण की नींद से कब आंखे खोलेंगे। तानाशाहों का अन्त आखिर में बहुत बुरा होता है जिसके लिये वो खुद ही जिम्मेदार होते हैं। संघर्ष कमेटी शांतमई आन्दोलन पर विश्वास रखती है उसे संघर्ष तेज करने पर मज़बूर न किया जाये अन्यथा इसके लिये यहां का प्रशासन और मन्त्री जिम्मेदार होगा। इस अवसर संघर्ष कमेटी के चेयरमैन नवल किशोर कालिया, महासचिव कृपाल सिंह, सचिव रिशी कुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, रमेश कुमार, छोटू राम आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here