Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur केयरनैस एंड अवेयरनैस संस्था ने मिशन फतेह के तहत लोगों को किया...

केयरनैस एंड अवेयरनैस संस्था ने मिशन फतेह के तहत लोगों को किया जागरूक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केयरनैस एंड अवेयरनैस वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राहुल धीमान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा शुरू किए गए मिशन फतेह के तहत स्कैन सैंटरों व अन्य संस्थानों में जाकर लोगों को कोविड-19 से बचाव के तरीकों के प्रति जागरू क किया। इस मौके पर लोगों को जागरूक करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि कोविड-19 पर विजय पाने के लिए हमें एक दूसरे के सहयोग की आवश्यक्ता है।

Advertisements

राहुल ने कहा कि हम खुद कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक होकर दूसरों को जागरू क कर सकते हैं । राहुल ने इस मौके पर लोगों को मास्क वितरित करते हुए कहा कि मास्क व सैनेटाईजर को हमें जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो अपने घर वापिस जाने के बाद पूरी तरह सैनेटाईज होकर ही परिजनों के पास जाएं। राहुल ने इस मौके पर लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की। इस मौके पर संदीप सूद, चंन्द्र प्रकाश सैनी, अमृतपाल, गुरिंदर कौर, अमरप्रीत कौर, परमजीत कौर, मनजोत, मनप्रीत कौर, सिमरनप्रीत कौर आदि ने भी लोगों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरू क किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here