मिनी काशी जिला होशियारपुर की खोई हुई प्रतिष्ठा पुन: उजागर करने का काम कर रहे कैबिनेट मंत्री अरोड़ा: धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा जिले के विकास के लिए उच्च स्तरीय कदम उठा रहे हैं। जिसके तहत सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से घंटा घर चौंक से पुराने कमेटी बाजार तक चली आ रही गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल करवाने के लिए काम करवाया जा रहा है और इसी प्रकार शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों से लगता है कि जिला होशियारपुर जोकि मिनी काशी के नाम से जाना जाता था, कि खोई हुई प्रतिष्ठा एक बार फिर उजागर होगी। उक्त बात वार्ड नंबर-37 के पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने व्यक्त की।

Advertisements

सुदर्शन धीर ने कहा कि शहर में पानी की निकासी की समस्या का हल, सडक़ निर्माण, सीवरेज का काम आदि जैसे काम बिना भेद-भाव के युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे हैं ताकि शहरवासियों की समस्याओं को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की तरफ से शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, उससे प्रत्येक शहरवासी के मुख पर श्री अरोड़ा की सराहना है। उन्होंने कहा कि श्री अरोड़ा का सपना है कि होशियारपुर शहर पूरे पंजाब में अपनी एक अलग पहचान बनाए, जिसके लिए उनके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निजी तौर पर मिलकर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं और तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here