जालंधर को पंजाब में प्रमुख ज़िला बनाने में बेमिसाल कार्यवाही दिखाने वाले अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)।  डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी द्वारा आयुष्मान भारत सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने में जालंधर को पंजाब भर में प्रमुख ज़िला बनाने में महत्वपूर्ण योगदान डालने वाले करीब 90 आधिकारियों /कर्मचारियों का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।

Advertisements

ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सरबत  स्वास्थ्य बीमा योजना को ज़िले में बड़े स्तर पर सफल बनाने में बेमिसाल प्रदर्शन करने के बदले एस.डी.एम. डा. जय इन्द्र सिंह, एस.डी.एम. नकोदर गौतम जैन, एस.डी.एम. शाहकोट डा. संजीव कुमार शर्मा, एस.डी.एम. फिल्लौर डा. विनीत कुमार, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, एस.एम.ओ. जमशेर डा. आर.पी. बैंस एस.एम.ओ.डा. रीमा, एस.एम.ओ काला बकरा डा. कमलपाल सिद्धू, एस.एम.ओ. करतारपुर डा. कुलदीप, एस.एम.ओ. शाहकोट डा. अमरदीप दुग्गल, एम.एम.ओ. डा. ज्योति, एस.एम.ओ. महतपुर डा. रिचर्ड ओहरी, मैडीकल अफ़सर, एस.डी.एच. डा. जसबीर सिंह, बी.डी.पी.ओ. नकोदर ज़ीनत खहरा, बी.डी.पी.ओ. शाहकोट मलकीत सिंह, ए.एफ.एस.ओ. अमरदीप कौर, गुविन्दर सिंह, मनीष कुमार और अशोक कुमार, सी.डी.पी.ओ. नूरमहल हरविन्दर कौर, सी.डी.पी.ओ. जगदीश कौर, सी.डी.पी.ओ. जालंधर पश्चिमी गुरविन्दर कौर, सी.डी.पी.ओ. लोहियाँ ख़ास नीलम शूर, सी.डी.पी.ओ. नकोदर हरविन्दर कौर, पंचायत सचिव दफ़्तर बी.डी.पी.ओ. नकोदर परमजीत सिंह, ख़ुशहाली के रक्षक (जी.ओ. जीज़) नायब सूबेदार अमरीक सिंह, सूबेदार रेशम सिंह, नायक राज मुहम्मद, कोरपोरस गुरबखश सिंह, हवलदार लाभ सिंह राणा, सीनियर सहायक एल.ए. ब्रांच राकेश कुमार अरोड़ा और सी.एस.सी. के आपरेटरों समेत करीब 90 आधिकारियों /कर्मचारियों को सरटीफिकेटों और सेफ्टी बैंडज़ के साथ सम्मानित किया गया है।

सम्मान प्राप्त करने वाले आधिकारियों /कर्मचारियों को शुभकामनाए देते डिप्टी कमिश्नर ने  इस लोक सेवा को प्रदान करने में दिखाई सर्वोत्तम कार्यवाही की प्रशंसा की। उन्होंने आशा प्रकट की कि वह पहले की तरह ही अपनी ड्यूटी पूरी निपुणता, लगन और तनदेही से निभाते रहेंगे और सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) जसबीर सिंह, सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह, ज़िला प्रोग्राम अधिकारी जी.ऐस. रंधावा और अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here