Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस द्वारा पाँच पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध रिश्वत का मुकदमा दर्ज

विजीलैंस द्वारा पाँच पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध रिश्वत का मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सिटी थाना समाना, जि़ला पटियाला में तैनात एस.आई. करनवीर सिंह, हवलदार मक्खन सिंह और होम गार्ड जवान विरसा सिंह को 13,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया, जबकि इसी केस में दो अन्य पुलिस मुलाजि़मों को भी नामज़द किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारियों को शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी पातड़ां जि़ला पटियाला की शिकायत पर काबू किया है।

Advertisements

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस केस में उसके भतीजे की मदद करने के बदले उक्त पुलिस कर्मचारियों द्वारा उससे 25,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जाँच-पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी एस.आई., हवलदार और होम गार्ड को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 13,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि रिश्वतख़ोरी के इस केस में उक्त समेत पाँच पुलिस कर्मचारियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here