Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री के लैफ्टिनेंट जनरल शेरगिल ने विश्व विरासत दिवस की पूर्व संध्या...

मुख्यमंत्री के लैफ्टिनेंट जनरल शेरगिल ने विश्व विरासत दिवस की पूर्व संध्या पर दस्तावेज़ी फ़िल्म ‘द बठिंडा फोर्ट’ की रिलीज़

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरदर्शी सोच से नेतृत्व लेते हुए पंजाब की शानदार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में पंजाब की नयी पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल ने ‘द बठिंडा फोर्ट’ नामक एक दस्तावेज़ी फ़िल्म विश्व स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से रिलीज की।

Advertisements

इस दौरान फ़िल्म के डायरैक्टर हरप्रीत संधू भी मौजूद थे। इस मौके पर सीनियर सलाहकार ने कहा कि दस्तावेज़ी फ़िल्म में राष्ट्रीय महत्ता वाले शानदार ऐतिहासिक स्मारक बठिंडा फोर्ट को ख़ूबसूरत ढंग से पेश किया गया है। छठी शताब्दी के आस-पास बना यह किला भारत का सबसे पुराना बचा हुआ किला है।उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस किले की बहुत ऐतिहासिक महत्ता है क्योंकि यह भारत की पहली महिला महारानी रजिया सुल्तान से सम्बन्धित है, जिसको इस किले में कैदी बनाकर रखा गया था और बाद में वह बालकनी से कूद कर फ़रार हो गई थी। लैफ्टिनेंट जनरल शेरगिल ने कहा कि तीन मंज़िला यह किला पूरी तरह मुग़ल डिज़ाइन में तैयार किया हुआ है और देखने लायक है। उन्होंने कहा कि इस किले का सिखों के दसवें गुरू साहिब के साथ भी ऐतिहासिक सम्बन्ध बताया जाता है क्योंकि 1705 में इस किले को दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी की चरनस्पर्श प्राप्त हुआ था। इस कारण किले को गोविन्दगढ़ किला भी कहा जाता है।

लैफ्टिनेंट जनरल टी.एस शेरगिल ने दस्तावेज़ी फ़िल्म का प्रीव्यू देखने के उपरांत पंजाब के लोगों से अपील की कि पंजाब के विरासती स्थान को दर्शाती और ख़ूबसूरत ढंग के साथ तैयार की गई इस फ़िल्म को वह ज़रूर देखें। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज़ी फ़िल्म निश्चित तौर पर पंजाब के पर्यटन को प्रफुल्लित करने में सहायता करेगी क्योंकि अभी भी बहुत लोग बठिंडा के इस विरासती स्थान से अनजान हैं।फ़िल्म के डायरैक्टर हरप्रीत संधू के समर्पित यत्नों की प्रशंसा करते हुए लैफ्टिनेंट शेरगिल ने कहा कि यह बहुत ही ख़ुशी की बात है कि वकालत के साथ जुड़े होने के बावजूद श्री संधु ने राज्य के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को लोगों के समक्ष पेश करने में पंजाब सरकार की मदद की और नौजवानों को अपनी जड़ों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।डायरैक्टर हरप्रीत संधू ने पंजाब की विरासत और सांस्कृतिक महानता को प्रफुल्लित करने के लिए अपने जुनून को जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री और लैफ्टिनेंट शेरगिल का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here