Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh पंजाब की मंडियों में अब तक पहुँचे गेहूँ की 86 प्रतिशत खरीद...

पंजाब की मंडियों में अब तक पहुँचे गेहूँ की 86 प्रतिशत खरीद हुई, संगरूर सबसे आगे

चंडीगढ़/नवांशहर, (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना महामारी के समय में चुनौतीपूर्ण कार्य के बावजूद राज्य में केवल एक सप्ताह पहले 10 अप्रैल से शुरू हुए गेहूँ के खरीद सीजन दौरान अब तक अनाज मंडियों में 29.65 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हुई है जिसमें से 25.61 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है जो कि 86.37 प्रतिशत बनता है।गेहूँ के चल रहे खरीद कार्यों और मंडियों में सभी पक्षों की सुविधा के लिए किये गए प्रबंधों पर संतोष प्रकट करते हुए मंडी बोर्ड के सचिव और खाद्य एवं सिविल सप्लाईज़ के डायरैक्टर रवि भगत ने बताया कि अब तक गेहूँ की हुई आमद में संगरूर ज़िला अग्रणी है जहाँ मंडियों में 4.76 लाख मीट्रिक टन फ़सल पहुँची है। इसके बाद सबसे अधिक पटियाला और मानसा में क्रमवार 3.87 लाख मीट्रिक टन और 2.32 लाख मीट्रिक टन आमद हुई है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि रबी मंडीकरण के चल रहे सीजन दौरान 130 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद करने का लक्ष्य निश्चित किया गया है।उन्होंने खुलासा किया कि कोविड-19 के मद्देनज़र मंडियों में पड़ाअवार गेहूँ लाने के लिए मंडी बोर्ड और अलग-अलग मार्केट कमेटियों के द्वारा किसानों को 5.74 लाख पास जारी किये जा चुके हैं।फ़सल की अदायगी में देरी के कारण किसानों को पेश समस्याओं बारे श्री भगत ने बताया कि इस सीजन से पहली बार सीधी अदायगी की प्रणाली शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कई तकनीकी कारणों के चलते शुरुआती तौर पर कुछ समस्याएँ आ रही हैं जिनको खाद्य एवं सिविल सप्लाईज़ विभाग की तरफ से पहल के आधार पर हल किया जा रहा है जिससे इस प्रणाली को सुचारू बनाने के साथ-साथ किसानों की समय पर अदायगी को भी यकीनी बनाया जा सके।मंडी बोर्ड के सचिव ने आज गेहूँ की खरीद कार्यों का जायज़ा लेने के लिए शहीद भगत सिंह नगर जिले का दौरा किया।राहों, नवांशहर और बलाचौर की मंडियों में सम्बन्धित पक्षां के साथ बातचीत के दौरान सचिव ने स्पष्ट किया कि बारदाने की कोई कमी नहीं है और राज्य के पास उचित मात्रा में बारदाना मौजूद है और इस सम्बन्धी चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार किसानों की फ़सल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है।स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों का सख़्ती के साथ पालन की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए श्री भगत ने सभी पक्षों को स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए ज़रुरी सुरक्षा उपायों पर अमल करने की अपील की है।रवि भगत ने बताया कि मंडी बोर्ड ने कोविड सम्बन्धी सुरक्षा उपायों के सख्ती के साथ पालन को यकीनी बनाने के लिए अपने 5600 अधिकारियों /कर्मचारियों को 10,000 मास्क (एन-95) और सैनीटाईज़रों की 10,000 बोतलें मुहैया करवाई हैं जिससे कोविड महामारी के मद्देनज़र गेहूँ की निर्विघ्न खरीद यकीनी बनाई जा सके। इसके अलावा मंडी बोर्ड ने खरीद केन्द्रों पर अपनी फ़सल लेकर पहुँचने वाले किसानों को मुहैया करवाने के लिए एक लाख मास्क और 35,000 लीटर सैनीटाईज़र का भी इंतज़ाम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here