Friday, October 23, 2026
Home National फतेहगढ़ साहिब में पटाखों में जोरदार धमाका, पटाखों पर बैठा हरविंदर उछलकर...

फतेहगढ़ साहिब में पटाखों में जोरदार धमाका, पटाखों पर बैठा हरविंदर उछलकर 25 फीट दूर जाकर गिरा, मौके पर मौत

अमलोह (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां के अधीन पड़ते टिब्बी गांव में सोमवार की सुबह एक जोरदार धमाके से पूरे गांव में दहशत का माहौोल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि धमाका पटाखों से भरी रेहड़ी में हुआ है। इस भयानक धमाके में पटाखों के ऊपर बैठे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले की पहचान हरविंदर निवासी सोमल खेड़ी लुधियाना के तौर पर हुई है। वहीं का रहने वाला चालक सुरिंदपाल सिंह घायल है। लुधियाना के मलोद का रहने वाले एक व्यक्ति पटाखों की सप्लाई देने अमलोह जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह जुगाड़ू रेहड़ी में पटाखे लेकर जा रहे थे कि टिब्बी गांव में अचानक पहले एक दो पटाखे चले और फिर चंद ही सेकेंट में ऐसा जबरदस्त धमाका हुआ कि पूरा गांव दहल गया।

Advertisements

धमाके से पटाखों पर बैठा हरविंदर सिंह उछलकर करीब 25 फीट दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धमाके से आस-पास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी टूट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटना संबंधी मामला दर्जकर आगे की जांच में जुट गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस को इतना पता चला कि पटाखे गैर कानूनी तरीके से बनाए गए थे। इसकी जांच के लिए मलोद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस घटना के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here