Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh राज्य में खरीद के नौवें दिन 733267 मीट्रिक टन गेहूँ की हुई...

राज्य में खरीद के नौवें दिन 733267 मीट्रिक टन गेहूँ की हुई ख़रीद

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में आज गेहूँ की खरीद के नौवें दिन 733267 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गई जिसमें से सरकारी एजेंसियों द्वारा 733167 और आढ़तियों द्वारा 100 मीट्रिक टन गेहूँ की ख़रीद की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में 733167 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई है।

Advertisements

जिसमें से पनग्रेन द्वारा 1097058 मीट्रिक टन, मार्कफैड द्वारा 917372 मीट्रिक टन और पनसप द्वारा 956551 मीट्रिक टन गेहूँ ख़रीदा गया है जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा 620960 मीट्रिक टन गेहूँ ख़रीदा गया है। केंद्र सरकार की एजेंसी एफ.सी.आई. द्वारा 265565 मीट्रिक टन गेहूँ ख़रीदा जा चुका है।इसके अलावा पनग्रेन द्वारा पंजाब में सार्वजनिक वितरण के लिए 315264 मीट्रिक टन गेहूँ भी ख़रीदा गया है।प्रवक्ता ने बताया कि नौवें दिन की खरीद समेत अब तक राज्य में कुल 4173129 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here