हिमाचल की गेंहू को एमएसपी पर खरीदकर जो घोटाला किया जा रहा है उसे तुरंत बंद किया जाए: किसान कमेटी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अजाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर द्वारा सुतैहरी रोड पर रिलायंस शोरुम पर धरने के 180 दिन गुजऱ गए हैं पर केन्द्र सरकार काले कानूनों को रद्द नहीं कर रही। यह धरना प्रधान हरबंस सिंह संघा के सूझ बूझ वाले नेतृत्व में शांति पूर्वक ढंग से चल रहा है, इसी कारण किसान, मुलाजि़म तथा मज़दूर इस धरने से जुड़े हुए हैं। प्रधान संघा ने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को जानकारी दी की होशियारपुर की कनक मंडी में हिमाचल प्रदेश से कनक आ रही है। कुछ आढ़तियों तथा भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से सुबह-सुबह हिमाचल की गेंहू खरीदी जा रही है। हिमाचल की गेंहू जोकि चोरी छिपे जीपों के माध्यम से आ रही है को सीमाओं पर चैक नहीं किया जा रहा तथा उस गेंहू के लिए जरुरी बारदाना इन आढ़तियों के पास पहले से तैयार होता है, जबकि पंजाब के किसानों के लिए बारदाने का बहाना बनाया जाता है और खराब मौसम में गेंहू ऐसे ही पड़ी रहती है।

Advertisements

संघा ने आढ़तियों तथा अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल की गेंहू को एमएसपी पर खरीदकर जो घोटाला किया जा रहा है उसे तुरंत बंद किया जाए, हमारे संगठन द्वारा प्रशासन के ध्यान में यह घोटाला जल्दी ही लाया जायेगा। अगर इसके बाद भी इस तरह की घटिया हरकतों से बाज नहीं आए तो हमारी तरफ से संघर्ष किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रधान संघा ने प्रशासन से अपील की कि खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए बारदाने का बंदोबस्त जल्द से जल्द करके किसानों की फसल को खरीदकर पैसे किसानों के खाते में डाले जाए। इस अवसर पर कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, मंगत सिंह, ज्ञान सिंह भलेठू, हरबंस सिंह संघा, शिव लाल नारा, हरद्याल सिंह, अवतार सिंह शेरपुरी, सुखपाल सिंह काहरी, धर्मजीत, अश्वनी कुमार तथा दिलबाग सिंह काहरी ने भी अपने विचार रखे तथा प्रधान संघा को यकीन दिलाया कि आढ़तियों तथा दूसरे घपलेबाजों का शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here