बड़ी खबर: पंजाब में करफ्यू का समय बदला, अब सायं 5 बजे बंद होंगी दुकानें

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब में करफ्यू के समय में एक बार फिर से बदलाव किया है। पंजाब कैबिनेट की बैठक के खत्म होने पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना को लेकर और सख्ती की जाएगी।

Advertisements

सरकार ने प्रदेश में सायं 6 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट करफ्यू रहेगा। इससे पहले यह समय रात्रि 8 से सुबह 5 बजे तक का था। इसके साथ ही शहरी इलाकों में दुकानें सायं 5 बजे बंद होंगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब को आक्सीजन की कमी है तथा इसकी सप्लाई में केन्द्र द्वारा पंजाब के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here