Monday, October 12, 2026
Home Politics मानवता की सेवा ही है धर्म का संदेश: विधायक अरोड़ा

मानवता की सेवा ही है धर्म का संदेश: विधायक अरोड़ा

blood-donation-camp-gareeb-nawaz-chouhal-hoshiarpur-punjab

samart-study-group-for-web-advt-hoshiarpurहोशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में दरबार नूर-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़ चौहाल पर हम ख्वाजा वाले हैं (इंसानियत ग्रुप) की तरफ से रक्तदजान कैंप लगाया गया। इस मौके पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर रक्तदानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अरोड़ा ने कहा कि यह रक्तदान कैंप उन अराजक तत्वों के मुंह पर तमाचा हैं जो हिन्दू-सिख-मुस्लिम भाईचारे को तोडऩा चाहते हैं। क्योंकि आज हिन्दू-सिख

Advertisements

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

व मुस्लिम भाईयों ने सभी दीवारें तोडक़र रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को कुछ लोग कुर्सी के लालच में धर्म के नाम पर बांट रहे हैं, युवाओं को चाहिए कि वे ऐसे लोगों से सुचेत रहें। विधायक अरोड़ा ने कहा कि मानवता की सेवा ही धर्म का संदेश है। इस मौके पर 61 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सुनीश जैन, सुभाष जैन, सुमित, बिट्टू, गुलशन राय, परमजीत पम्मा, गुरदीप कटोच, रमन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कैंप के समापन पर सूफी जी ने सभी रक्तदानियों और मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here