Friday, October 9, 2026
Home Politics देश और समाज को बदलने की सोच रखने वाले लोग ‘आप’ में...

देश और समाज को बदलने की सोच रखने वाले लोग ‘आप’ में हो रहे शामिल:परमजीत सचदेवा

sachdeva-pic
होशियारपुर। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनता इसकी विकासशील नीतियों और दिल्ली में करवाए जा रहे विकास कार्यों से काफी प्रभावित है। जिसके चलते आम लोग पार्टी में शामिल होकर देश व समाज को बदलने की सोच लेकर आगे बढ़ रहे है। उक्त बात आम आदमी पार्टी के होशियारपुर से उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा ने सतप्रीत सिंह, प्रदीप, गोपाल, बलजीत, गैरी व सर्बजीत सिंह धामी की अगुवाई में बड़ी संख्या आम लोगों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कही। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस उद्देश्य के साथ राजनीति में आई है, वह उन पर चलते हुए आम आदमी के दिलों पर राज कर रही है तथा आज लोग खुद इससे जुडक़र देश व समाज को बदलने के लिए आगे आ रहे हैं। परमजीत सचदेवा ने कहा कि आप के बढ़ते ग्राफ ने अन्य राजनीतिक दलों की धडक़ने बढ़ा रखी हैं तथा आने वाले दिनों में जनता का फैसला भी इनको पता चल जाएगा जब पंजाब में आप की सरकार यानि आम आदमी की सरकार आएगी। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए सतप्रीत सिंह व अन्य ने सचदेवा को यकीन दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती एवं आधार बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर गुरविंदर सिंह आनंद, धर्मवीर सिंह, राजेश सैनी, हरजीत सिंह, दिलीप ओहरी, अभिषेक ऐरी व चेतन सहित अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here