

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री व्यापार सैल वर्तमान उपाध्यक्ष व्यापार सैल एवं सदस्य फूड एंड सप्लाई सलाहकार कमेटी जिला होशियारपुर ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में भाजपा को अलविदा कहने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन लोगों को महत्वपूर्ण पदों से नवाजा जा रहा है जो लोग भाजपा के सदस्य भी नहीं हैं। जिन लोगों ने बाजपा हाईकमान के आदेशों पर सदस्यता अभियान चलाकर अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान डाला उन्हें दरकिनार कर दिया गया है। अजय जैन ने कहा कि अब भाजपा में काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने 30 साल पार्टी की सेवा की और आज उन्हें पार्टी को छोड़ते हुए दुखी मन से अलविदा करना पड़ रहा है।












