आई.टी. और सोशल मीडिया प्रभारी बनाने पर काकू ने पार्टी हाईकमान का जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया की तरफ से शिव कुमार काकू को आई.टी. एवं सोशल मीडिया का जिला इंचार्ज बनाए जाने पर काकू ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद प्रगट किया है। काकू ने कहा कि वर्तमान समय में आई.टी. एवं सोशल मीडिया प्रचार का बहुत बढिय़ा साधन है तथा इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से जुड़ा जा सकता है।

Advertisements

पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उसे पूरी ईमानदारी व मेहनत से निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष विजय पठानिया, महामंत्री विनोद परमार व निपुण शर्मा का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here