
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सांसद संजय सिंह को आम आदमी पार्टी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संसदीय पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता ने राज्यसभा के चेयरमैन को पत्र लिखकर दी। आप संसदीय पार्टी के अध्यक्ष की भूमिका में संजय सिंह संसद में पार्टी की गतिविधियों का समन्वय करने का काम करेंगे।

इसके अतिरिक्त पार्टी विधायी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और अपने सांसदों के बीच अनुशासन बनाए रखने का काम करेंगे। वह पार्टी के अध्यक्ष पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों, सरकारी अधिकारियों और संसदीय समितियों के बीच प्राथमिक संपर्क के रूप में भी कार्य करेंगे।












