Friday, October 23, 2026
Home Politics चब्बेवाल को समस्या मुक्त बनाने के लिए हर प्रयास करुंगा: विधायक डा....

चब्बेवाल को समस्या मुक्त बनाने के लिए हर प्रयास करुंगा: विधायक डा. राज

MLA-Doctor-Raj-griviences-public-meet-hoshiarpur-office

samart-study-group-for-web-advt-hoshiarpurहोशियारपुर/चब्बेवाल (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब की कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरा होने के बाद एक तरफ जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा पंजाब की जनता से किए वायदों को पूरा करने की कवायद और तेज कर दी गई है वहीं हल्का चब्बेवाल से विधायक डा. राज कुमार द्वारा जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। उनके द्वारा प्रत्येक सोमवार को जनता की समस्याएं सुनने का क्रम जारी है तथा मौके पर ही अधिकतर लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के साथ-साथ शेष शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर उनकी रिपोर्ट भी लेते हैं। इसी क्रम के तहत डा. राज कुमार ने जनता की समस्याएं सुनी और उनका निपटारा किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रधान इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस यू.के. दलजीत सिंह सहोता

Advertisements

विशेष तौर से मौजूद थे।
इस अवसर पर जनता को सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए विधायक डा. राज कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में विकास की नई गाथा लिखने के लिए जो कदम उठाए हैं उससे पंजाब की अर्थ व्यवस्था पुन: जल्द ही पटड़ी पर लौट आएगी। डा. राज ने हल्का चब्बेवाल सहित पूरे पंजाब की जनता को आश्वस्त किया कि वो सरकार पर भरोसा रखे तथा सरकारी योजनाओं के प्रति पूरी तरह से जागरुक होकर लाभ लें ताकि प्रदेश को खुशहाली की राह पर अग्रसर किया जा सके।

gau-seva-nai-soch-ashwani-gaind-hoshiarpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here