Sunday, October 18, 2026
Home Sports आओ जिला होशियारपुर को बनाएं सबसे सुंदर स्थान मुहिम तहित की गई...

आओ जिला होशियारपुर को बनाएं सबसे सुंदर स्थान मुहिम तहित की गई “स्वच्छ घर स्वस्थ घर” की शुरूआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आओ जिला होशियारपुर को बनाएं सबसे सुंदर स्थान” मुहिम तहित समाजसेवी मनी गोगिया तथा हरदीप सिंह ने बताया कि होशियारपुर नगर निगम के मेयर सुरिंदर शिंदा तथा सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी के सहयोग से “स्वच्छ घर स्वस्थ घर” की शुरुआत की गई। मनी गोगिया ने बताया इस मुहिम के अंतर्गत सारे वार्ड के एमसी के सहयोग से हर वार्ड में सफाई प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Advertisements

जानकारी देते हुए समाजसेवी राकेश कुमार बिल्ला ने बताया सफाई जागरूकता मुहिम की शुरुआत वार्ड नंबर-36 से की गई, जिसमें वार्ड 36 के काउंसलर सुरिंदर भट्टी ने भी साथ दिया। इस दौरान वार्ड वासी अनु, विमला देवी, शिव कुमार काकू, बिंदु सूद तथा सुनीता गोगिया उपस्थित थे। इस दौरान वार्ड वासियो को सफाई के साथ साथ मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया। अंत में मनी गोगिया ने बताया यह अभियान आने वाले दिनों में हर वार्ड में चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here