Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh मॉडर्ना के बाद फाइजऱ ने भी सीधे टीके भेजने सम्बन्धी पंजाब की...

मॉडर्ना के बाद फाइजऱ ने भी सीधे टीके भेजने सम्बन्धी पंजाब की माँग की नामंज़ूर: विकास गर्ग

FILE PHOTO: A vial and sryinge are seen in front of a displayed Pfizer logo in this illustration taken January 11, 2021. REUTERS/Dado Ruvic/Illustration

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मॉडर्ना के बाद एक और कोविड टीका निर्माता फाइजऱ ने पंजाब को सीधे टीके भेजने से इन्कार कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा पहुँच करने के बाद ‘फाइजऱ’ ने राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने सम्बन्धी पंजाब सरकार की असाधारण कोशिशों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अपनी नीति के अनुसार वह सिफऱ् भारत सरकार के साथ ही समझौता कर सकते हैं।

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए स्टेट नोडल अफ़सर और सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी श्री विकास गर्ग ने बताया कि फाइजऱ ने अपने जवाब में कहा ‘‘फाइजऱ राष्ट्रीय टीकाकरण प्रोग्राम के लिए अपना कोविड-19 टीका सप्लाई करने के लिए विश्व भर की फेडरल सरकारों के साथ काम कर रही है। इस समय हमारे सप्लाई समझौते राष्ट्रीय सरकारों और सुपरा-राष्ट्रीय संगठनों के साथ हैं जो $खुराकों के वितरण और देश के अंदर लागू करने सम्बन्धी फ़ैसले उपयुक्त स्वास्थ्य अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के आधार पर लेती हैं। यह पहुँच फाइजऱ ने पूरी दुनिया में अपनाई है।’’

श्री गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा राज्य में जल्द टीकाकरण यकीनी बनाने के लिए सभी संभावित स्रोतों से टीकों की खरीद के लिए विश्वव्यापी टेंडर तय करने की संभावनाओं का पता लगाने सम्बन्धी निर्देश पर अमल करते हुए सभी टीका निर्माताओं को अलग-अलग कोविड टीकों की सीधी खरीद के लिए संपर्क किया गया था, जिनमें स्पूतनिक वी, फाइजऱ, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन शामिल थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी भी स्पूतनिक वी और जॉनसन एंड जॉनसन से सकारात्मक जवाब की उम्मीद कर रही है।

जि़क्रयोग्य है कि राज्य सरकार पिछले तीन दिनों में टीके की उपलब्धता न होने के कारण पहले और दूसरे पड़ाव के लिए टीकाकरण बंद करने के लिए मजबूर था। राज्य में टीकों की कमी को पूरा करने के लिए और टीके खरीदने के लिए सभी यत्न किए जाएंगे। भारत सरकार द्वारा अब तक टीकों की 45.3 लाख से कम $खुराकें मिली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here