Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh मानसून से पहले छप्पड़ों में से पानी और कीचड़ निकालने का काम...

मानसून से पहले छप्पड़ों में से पानी और कीचड़ निकालने का काम मुकम्मल किया जायेगा: तृप्त बाजवा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने स्मार्ट गाँव मुहिम के अंतर्गत राज्य भर के छप्पड़ों में से पानी और कीचड़ निकालने का काम शुरू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने बताया कि यह मुहिम गाँवों में खुशहाल और साफ कुदरती वातावरण मुहैया करवाने के लिए शुरू की गई है जिसके अंतर्गत विभागीय अधिकारियों को मानसून के सीजन से पहले 10 जून, 2021 तक यह कार्य मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पिछले साल मानसून के सीजन से पहले 12,296 छप्पड़ों की सफाई का काम शुरू किया गया था जिसके अंतर्गत 12,184 छप्पड़ों में से पानी निकाला गया और 6,332 छप्पड़ों में कीचड़ निकालने का काम मुकम्मल किया गया। श्री बाजवा ने कहा कि यह कार्य राज्य के सभी जिलों में शुरू किया गया है और इस मुहिम के लिए 90 करोड़ रुपए अलाट किये गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार 5724 छप्पड़ों में से पानी निकालने की जरूरत है जिसमें से 1646 छप्पड़ों में काम शुरू हो गया है जबकि 746 छप्पड़ों में यह काम पूरा हो चुका है। इसके इलावा 3847 छप्पड़ों में कीचड़ निकालने की भी जरूरत है जिनमें से 839 छप्पड़ों में काम शुरू हो गया है और 172 छप्पड़ों में यह काम मुकम्मल हो गया है।

यह जिक्र करते हुये कि कोविड-19 महामारी के कारण बने हालातों के दौरान यह मुहिम गाँवों के गरीब लोगों के लिए अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए आय का मुख्य स्रोत रही है, श्री बाजवा ने आगे कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत रोजगार देने के लिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को अब तक 3,38,123 मानवी दिहाडिय़ां दी गई हैं और लाभार्थियों के खातों में 8.58 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव कम वित्त कमिशनर ग्रामीण विकास सीमा जैन ने बताया कि छप्पड़ों की सफाई से सम्बन्धित प्रोजैक्ट विभाग के मुख्यालय के अधिकारियों की सीधी निगरानी अधीन किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि काम के समय पर मुकम्मल होने को यकीनी बनाने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की तरफ से कार्यस्थलों का दौरा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here