पंजाब में धान की बीजाई का सीजन 10 जून से शुरू, राज्य सरकार ने किये पुख्ता इंतजाम

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में कल 10 जून से धान की बीजाई का सीजन शुरू हो रहा है। राज्य सरकार की तरफ से खेती ट्यूबवैलों के लिए निर्विघ्न आठ घंटे बिजली सप्लाई और धान की सफलतापूर्वक बीजाई के लिए जरुरी पानी की सप्लाई के लिए जरुरी इंतजाम किये जा चुके हैं। यह जानकारी देते हुए कृषि और किसान कल्याण विभाग के डायरैक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि पंजाब में इस साल कुल 30.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल धान के तहत आऐगा जिसमें से 5.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल बासमती के तहत जबकि बाकी क्षेत्रफल गैर-बासमती धान के तहत होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल कुल क्षेत्रफल में 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल धान की सीधी बीजाई के तहत लाने का लक्ष्य निश्चित किया गया है जिसकी बीजाई पहले ही चल रही है जिसके लिए अपेक्षित बिजली मुहैया करवाई जा रही है।

Advertisements


राज्य में 30.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल धान के तहत आने का अनुमान

उन्होंने बताया कि धान की बीजाई के बाद किसानों को खादों और कीटनाशकों की जरूरत पड़ती है जिसके लिए कृषि विभाग ने इसके पुख्ता इंतजाम किये हुए हैं। डायरैक्टर ने किसानों, मजदूरों और अन्य सम्बन्धित लोगों को कोविड की महामारी के समय में सेहत सुरक्षा से जुड़े सभी एहतियात बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here