पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के आगे झुकी, जल्द जारी हो नियुक्ति पत्र: वर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लम्बे संघर्ष के बाद कच्चे सफाई कर्मचारियों को पंजाब सरकार द्वारा मज़बूरन पक्के करने के निर्णय पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं शाम चौरासी विधानसभा के मंडल प्रभारी भारत भूषण वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह सफाई कर्मचारियों की बड़ी जीत है। जो उन्होंने संघर्ष कर अपना बनता हक सरकार से लिया है।  उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के संघर्ष में भारतीय जनता पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी थी।  पंजाब सरकार को विपक्षी पार्टी के दबाव में और दलित समाज के संघर्ष पर झुकते हुये मजबूरन कर्मचारियों को पक्का करना पड़ा है। जिसके लिए पंजाब के संघर्षरत सफाई कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने भले ही दबाव में आकर कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का निर्णय ले लिया है। परंतु इस झूठी कांग्रेस सरकार पर विश्वास करना मुश्किल है। क्योंकि जो मुख्यमंत्री दलितों की स्कॉलरशिप मामले में बड़ा झूठ बोल सकता है और जो हाथ में गुटखा साहिब पकड़कर झूठी कसमें खा सकता है। ऐसे मुख्यमंत्री पर तब तक विश्वास करना मुश्किल है। जब तक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि दलित बच्चों की स्कॉलरशिप का बकाया पंजाब सरकार से दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी संघर्ष कर रही है। जिसके लिए दलित समाज को भी आगे आकर पंजाब सरकार पर स्कॉलरशिप का बकाया जारी करवाने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले भी स्कॉलरशिप फंड अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला द्वारा नोटिस लेने के बाद आनन फानन में जारी किया है। जिससे स्पष्ट होता है कि पंजाब सरकार बिना दबाव के दलितों को उनका हक नहीं देती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बैठे दलित नेता सत्ता  के नशे में दलितों के हक की बात नहीं कर रहे। जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले विधानसभा चुनावों में चुकाना पड़ेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here