पे कमीशन लागू करने में भारी खामियां, थोड़े से बकाए देकर कर्मचारियों से सरकार ने किया मजाक: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, अश्विनी  गैंद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब सरकार द्वारा बिल्कुल चुनाव से पूर्व 6वें पे कमीशन लागू करने का जो ढोंग रचा गया है। वह कर्मचारियों के साथ धोखा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार बनाने के पूर्व वायदा किया गया था कि  कांग्रेस की सरकार बनते ही 6वा पे कमीशन लागू किया जाएगा। परंतु बिना किसी भी कारण यह मामला आज तक लटकता रहा तथा सरकारी कर्मचारी मुंह देखते रहे और चुनाव के निकट आने पर कर्मचारियों के तेवर देखते हुए 6वें पे कमीशन लागू करने की मंजूरी तो दे दी गई है, परंतु 13800 करोड रुपए के घर बकाए कैसे मिलेंगे। इसका कोई आश्वासन ना देकर उसे अगली सरकार पर छोड़ दिया गया। सिर्फ 2500 करोड़ रूपये  इसी सरकार के कार्यकाल में देने की बात की गई है।  भाजपा नेताओं ने कहा कि कर्मचारी सरकार की इस धोखाधड़ी को समझते हैं तथा अब इस फुसलावे  में नहीं आएंगे। श्री तीक्ष्ण  सूद ने कहा कि कोरोना  काल में अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टरों पर तो मानो  6वें  पे कमिशन की रिपोर्ट ने वज्रपात कर दिया है। क्योंकि उनका नॉन प्रोफैशनल अलायंस भी  25 % से घटाकर 20 % कर दिया गया है तथा उसे भी बेसिक पे से बाहर कर  दिया गया  है। जिससे उनका वेतन पहले से काफी कम हो जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब  सरकार द्वारा मौजूदा तरीके से की गई  6वें पे कमिशन की रिपोर्ट को भाजपा रद्द करती है तथा मांग करती है कि सारे बकाए तुरंत अदा किए जाएं और डॉक्टरों से किया जा रहा धक्का बंद किया जाए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here