Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur एडीसी ने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की...

एडीसी ने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की करवाई शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह ने प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की शुरुआत करवाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हैल्थ केयर सिस्टम के अंतर्गत बुनियादी सहायता देने के लिए प्रोत्साहित किया व बताया कि इस कोर्स का सारा खर्च सरकार की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्चूअल माध्यम से पूरे देश में 111 हैल्थ केयर ट्रेनिंग संस्थानों का उद्घाटन किया गया। इन संस्थानों में भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय की ओर से 6 कोर्सों को शुरु किया गया।

Advertisements


ए.डी.सी ने इस दौरान अधिक से अधिक नौजवानों को प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में चलाए जा रहे कोर्सों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधान मंत्री कौशल केंद्र के सैंटर इंचार्ज अनमोल सिंह की ओर से आए मेहमानों का धन्यवाद किया गया। इस दौरान उनके साथ स्किल डेवलेपमेंट मिशन की ओर से महिंदर सिंह राणा, रमन भारती, सुनील कुमार व जिला रोजगार ब्यूरो से मंगेश सूद व आदित्य राणा भी शामिल हुए।
                                —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here