Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा प्रसिद्ध सिख विद्वान डॉ. जोध सिंह के देहांत पर दुख...

मुख्यमंत्री द्वारा प्रसिद्ध सिख विद्वान डॉ. जोध सिंह के देहांत पर दुख प्रकट

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रसिद्ध सिख विद्वान और प्रोफ़ैसर ऑफ सिखिज़म डॉ. जोध सिंह के अकाल प्रस्थान पर गहरा दुख प्रकट किया। डॉ. जोध सिंह जो 70 वर्षों के थे, का आज बाद दोपहर संक्षिप्त बीमारी के उपरांत पटियाला में उनके आवास पर देहांत हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बहु छोड़ गए।

Advertisements

अपने शोक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पूर्व प्रोफ़ैसर डॉ. जोध सिंह अपने आप में एक संस्था थे जिन्होंने ‘इनसाईक्लोपीडिया ऑफ सिखिज़म’ (सिख विश्वकोष) के मुख्य संपादक के तौर पर सेवाएं निभाने के अलावा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का हिंदी में अनुवाद और वारां भाई गुरदास जी का अंग्रेज़ी में अनुवाद किया है। उनके चल जाने से सिख साहित्यक के क्षेत्र में सूनापन पैदा हो गया है जिसकी पूर्ति करना बहुत कठिन है।मुख्यमंत्री ने शोकग्रस्त परिवार, सगे-संबंधियों और दोस्तों के साथ दुख साझा करते हुए ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की शांति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने की अरदास की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here