शहरी स्वच्छता-पंजाब शीर्ष राज्यों में से अग्रणी: ब्रह्म मोहिन्द्रा

चंडीगढ़( द स्टैलर न्यूज़)। देश में 88.18 प्रतिशत शहरी स्थानीय इकाईयाँ (यू.एल.बीज़) के मुकाबले पंजाब की 99.38 प्रतिशत शहरी स्थानीय इकाईयों ने ओ.डी.एफ.(ओपन डैफीकेशन फ्री), ओ.डी.एफ.+ और ओ.डी.एफ.++ दर्जा हासिल करके शहरी स्वच्छता के लिए देश के सभी राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है। पंजाब की 163 यू.एल.बीज़ में से 162 यू.एल.बीज़, ओ.डी.एफ.+ या ओ.डी.एफ.++ सर्टिफिकेट प्राप्त करने के योग्य हो गए हैं।इस बारे जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने बताया कि यह सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया में तीसरे पक्ष द्वारा खुले में शौच, व्यक्तिगत, सार्वजनिक और सामुदायिक पाखानों की कार्यशीलता और उनके रखरखाव की स्थिति की जांच करके मूल्यांकन किया जाता है।

Advertisements

जिसके अधीन सभी पाखाने गूगल मैप पर होने चाहिएं और खुले में शौच नहीं होना चाहिए। ब्रह्म मोहिन्द्रा ने बताया कि यदि पंजाब की तुलना उत्तरी क्षेत्र के पड़ोसी राज्यों के साथ की जाये तो राज्य की 99.38 प्रतिशत यू.एल.बीज़ ओ.डी.एफ.+, ++ प्रमाणित हैं जिसके मुकाबले हिमाचल प्रदेश की 75.40 प्रतिशत (46 /61) यू.एल.बीज़ ओ.डी.एफ.+, ++ प्रमाणित हैं जबकि हरियाणा की 81.60 प्रतिशत (71/87), उत्तराखंड की 88.89 प्रतिशत (88/99), जम्मू-कश्मीर की 73.75 प्रतिशत (59/80) और दिल्ली की 80 प्रतिशत (4/5) प्रमाणित हैं।उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि शहरी पंजाब को 2 अक्तूबर, 2018 को भी ओ.डी.एफ. घोषित किया गया था जब सभी यू.एल.बीज़ ने तीसरे पक्ष द्वारा प्रमाणित ओ.डी.एफ. की प्रमाणिकता हासिल की थी। यह उन लोगों जिनके पास घरेलू पाखाने नहीं हैं, को आई.एच.एच.एलज़ (इंडीवीज़ूअल हाऊस होल्ड लैटरीन्ज़) बनाने और सामुदायिक पाखानों के निर्माण और प्रयोग करने और सार्वजनिक पाखानों के निर्माण और रखरखाव के लिए उत्साहित करने से संभव हुआ है।

स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे बताया कि देश की सभी म्यूंसिपल इकाईयों को खुले में शौच मुक्त घोषित किये जाने के बाद भारत सरकार ने अब उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट जैसे कि ओ.डी.एफ.+ और ओ.डी.एफ.++  के आधार पर राज्यों का मुल्यांकन करना शुरू कर दिया है।इस प्रक्रिया के दौरान हाल ही में तीसरे पक्ष के मुल्यांकन के द्वारा आवास निर्माण और शहरी मामलों बारे मंत्रालय द्वारा 4374 शहरी स्थानीय इकाईयों का खुले में शौच मुक्त /ओ.डी.एफ+ /ओ.डी.एफ++  सर्टिफिकेट के लिए मुल्यांकन किया गया। देश भर में, 88.18 प्रतिशत यू.एल.बीज़ ने ओ.डी.एफ.$ और ओ.डी.एफ.$$  प्रमाणिकता हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here