अमित शर्मा भगवान परशुराम सेना के बंजर बाग के अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री भगवान परशुराम सेना एवं हिन्दू संघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में बंजर बाग में हुई।सेना के कार्यों से प्रभावित होकर पंडित अमित शर्मा साथियों सहित परशुराम सेना में शामिल हुये। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से अमित शर्मा को बंजर बाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया राजिंदर मौदगिल ने भगवान परशुराम जी का सिरोपा डालकर अमित शर्मा का स्वागत किया। अमित शर्मा ने साथियों से भगवान परशुराम जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और प्रण लिया कि सेना द्वारा किये जा रहे कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और सेना को मज़बूत करने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि होशियारपुर के 50 वार्डों में कार्यकारिणी गठित करने की प्रक्रिया में निरंतर वार्डों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है वार्डों में जल्द ही कार्यकारिणी की सूची जारी की जायेगी उपस्थित मेडिकल इनचार्ज हितेश बंसल ने बताया की जल्द ही परशुराम सेना द्वारा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिस में लोगों का स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा फ्री चैकअप होगा और ब्लड, शुगर सहित और भी फ्री टेस्ट उपलब्ध करवाये जाएंगे।

Advertisements

श्री शर्मा ने कहा कि पंजाब के मौजूदा मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार द्वारा ब्राह्मण भलाई बोर्ड के गठन के नाम पर पंजाब में बसे 50 लाख ब्राह्मणों के साथ छल किया गया। 2022 के चुनावों के मद्दे नजऱ कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा ब्राह्मणों का विरोधाभास को कम करने एवं वोट हासिल करने के लिए ब्राह्मण भलाई बोर्ड के गठन की बात रखी गई। न तो आज तक ब्राह्मण भलाई बोर्ड के मैंबरों का गठन किया गया और न ही पंजाब सरकार द्वारा ब्राह्मणों के लिए कोई विशेष पैकेज का ऐलान किया गया जो कहीं न कहीं कैप्टन साहिब की मन्शा को स्पष्ट तौर पर पंजाब के ब्राह्मणों के समक्ष पेश करता है।

पंजाब के ब्राह्मणों के हितों को देखते हुए मांगों की सूची तैयार कर ली गयी है जिस पर भगवान परशुराम सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, राष्ट्रीय परशुराम परिषद, पंजाब ब्राह्मण सभा के साथ पंजाब की ओर भी ब्राह्मण सभाओं से चर्चा की जा रही है जल्द सेना द्वारा पंजाब के ब्राह्मणों के हितों संबंधी पंजाब के सभी जिला स्तर पर मांग पत्र सौंपे जायेंगे किसकी शुरुआत होशियारपुर से की जायेगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अभिषेक ऐरी,सचिव रोहित रावल, सुरिंदर शर्मा, अजय शर्मा, कारण शर्मा, प्राथम शर्मा, गगनदीप, राम कोठारी, विजय, आकाश, पवन शर्मा, राजेन्द्र मोदगिल, राजीव शर्मा, विशाल ऐरी, गगन शर्मा, मोहित शर्मा, विजय, कर्ण, अजय शर्मा, राम कठारिया,अजरोहन कुमार , तथा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here