Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को टोकियो ओलम्पिक्स में रजत पदक...

मुख्यमंत्री ने वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को टोकियो ओलम्पिक्स में रजत पदक जीतने पर दी बधाई

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को भारत की वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू द्वारा टोकियो ओलम्पिक खेल में पहले ही दिन रजत पदक जीतने पर मुबारकबाद दी है। चानू ने 49 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता।इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ’’हमारा पहला मैडल, साईखोम मीराबाई चानू को टोकियो ओलम्पिक्स में रजत पदक जीतने पर बधाई जिसने महिलाओं के 49 किलो भार वर्ग में कुल 202 किलो भार उठाया।

Advertisements

भारत को आपकी इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है।’’इसी दौरान मुख्यमंत्री ने चानू के सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार जो पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं, को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रशिक्षकों के मार्ग दर्शन में चानू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत का नाम रौशन किया है।ज़िक्रयोग्य है कि सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार जो जालंधर के बड़ा गाँव का रहने वाला है, ने ख़ुद वेटलिफ्टर के तौर पर 1996 के ऐटलांटा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लिया था और 1998 के कुआलालम्पुर राष्ट्रमंडल खेल में 69 किलो भार वर्ग में काँस्य पदक जीता था। पंजाब पुलिस का यह इंस्पेक्टर इस समय पी.ए.पी. जालंधर में सैंटर स्पोर्टस में तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here