समाजिक संघर्ष पार्टी ने निकाली मोटरसाईकल रैली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी होशियारपुर के युनिट द्वारा आज शाम चौरासी हलके में 25 गांवों में नीले झंडो के साथ, विशाल मोटरसाईकल/कार रैली नम्बरदार सुखविन्द्र लाल की अध्यक्षता में समूह गांवों में जन चेतना रैली निकाली गई। जिसकी शुरूआत गांव-गुलिंड (शेरपुर) से की गई तथा समाप्ति अड्डा लाचोवाल में की गई। इस चेतना रैली के मुख्यातिथी मास्टर महिन्द्र हीर (हलका शाम चौरासी के लिए एम.एल.ए. उम्मीदवार) थे। इस चेतना रैली को पंजाब तथा चंडीगढ़ के इंचार्ज इंजीनियर श्री किशोर गुरू जी ने नीला झंडा दिखाकर रवाना किया। उस अवसर पर उनके साथ मास्टर महिन्द्र हीर, निर्मल सिंह, मैडम बलविन्द्र कौर, हरविन्द्र सिंह प्रिंस (प्रदेश प्रधाान यूथ विंग पंजाब) थे।

Advertisements

इस अवसर पर श्री गुरू जी ने 85 प्रतिशत समाज को जटिल समस्याओं से निकलने के लिए मज़बूती से इक्ट्ठे होने की पेशकश की। उन्होंने यह भी कहा कि 72 साल से बन रहे मैंबर पार्लियमैंट तथा एम.एल.ए. जब मज़दूरों, किसानों, छोटे दुकानदारों, मुलाज़मों तथा आम 85 प्रतिशत जनता की मुश्किलां की ओर थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया बल्कि वो अपनी अपनी पार्टियों के लिए ही काम करते रहे हैं जिससे आज समूह मज़दूर, किसान, मुलाज़म वर्ग तथ हर प्रकार का मौजूदा तथा आम गरीब जनता दुखों की भट्ठी में पिस रही है तथा अब हमें 2022 के चुनावों में सच्चे तथा ईमानदार समाजसेवी नेता (जैसे मास्टर महिन्द्र हीर जो आपके बीच हैं) को विधानसभा में भेजने की भरपूर कोशिशें करनी चाहिए।  

नम्बरदार सुखविन्द्र लाल ने प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि चेतना रैली में बाबा डाक्टर अम्बेडकर जी के अधूरे सपने को साकार करने, मज़दूरों तथा किसानों के विरूद्ध बनाये काले कानून रद्द करने, जनता को बनते हक देने ’निकलों बाहर मकानों से,जंग लड़ो बईमानों से’ किसान मज़दूर एकता जि़न्दाबाद के नारे पूरे ज़ोर से लगते रहे।  इस रैली में अन्यों के इलावा सुबेदार सरवण कुमार (प्रधान हलका शाम चौरासी), निर्मल सिंह सहे, महिन्द्र पाल, हरविन्द्र हीर, नम्बरदार गुरनाम सिंह (पूर्व सरपंच), रशविन्द्र कुमार, जसकरन दड़ौच, अमनदीप कौर तथा और नेता भी शामिल थे।

विशेषकर इस साईकल रैली में यूथ वर्करों तथा लेडीज़ ने पूरे ज़ोर शोर के साथ भारी गिनती में भाग लिया। गांव लाचोवाल में रैली समाप्ति के समय मास्टर महिन्द्र सिह हीर ने लोगों को अपने हकों तथा फर्जों के प्रति सुचेत करते हुये अपने ऊपर होने वाले ज़ुल्मों का मुकाबला पूरी ताकत के साथ करने के लिए कहा तथा आने वाले चुनावों में बिना लाल तथा पूरी समझदारी के साथ उम्मीदवारों का चुनाव करने का पैगाम दिया। इस अवसर पर श्री हरविन्द्र सिंह प्रिंस ने जागृति जत्थे के साथ क्रान्तिकारी गीत पेश किया तथा ’हम संविधान बचाने निकले हैं, आओ हमारे साथ चलो’ का संदेश दिया। इस अवसर पर नम्बरदार सुखविन्द्र लाल ने इतनी गर्मी में पहुंचे समूह नौजवानों, लेडीज़ तथा नेताओं का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here