Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने जर्मन राजदूत को प्रमुख क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने...

मुख्यमंत्री ने जर्मन राजदूत को प्रमुख क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भारत में जर्मन के राजदूत वाल्टर जे. लिंडनर द्वारा राज्य में मोबिलिटी, इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटीकल, कैमीकल्स और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के लिए दिखाई गई रूचि के लिए उनको अपनी सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया है।जर्मन राजदूत ने सोमवार को देर शाम मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की जिस दौरान राज्य में कारोबार और निवेश के नये मौकों को तलाशने के लिए आपसी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेश और व्यापार को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये गए बड़े सुधारों का भी ज़िक्र किया। इन सुधारों में राज्य में कारोबार स्थापित करने के लिए ज़रूरी सभी स्वीकृतियां लेने के लिए वन-स्टॉप शॉप के तौर पर इनवैस्ट पंजाब के गठन के अलावा पंजाब लाल फीताशाही विरोधी अधिनियम-2021 और पंजाब व्यापार का अधिकार अधिनियम-2020 शामिल हैं।

Advertisements

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अन्य जर्मन कंपनियों को भी राज्य में आने और निवेश अनुकूल माहौल का अनुभव करने का न्योता दिया है क्योंकि राज्य में पहले भी मेट्रो कैश एंड कैरी, हैला, क्लास और वायब्राकॉस्टिक्स समेत कई जर्मन कंपनियाँ काम कर रही हैं।‘इनवेस्टमैंट प्रोमोशन’ के प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने जर्मन राजदूत को अवगत करवाया कि निवेश पंजाब ने पंजाब में कार्यशील जर्मन कंपनियों के लिए जून, 2021 में देखभाल सैशन आयोजित किया था जिससे उनके लिए कारोबार की सफलता की निरंतरता को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ‘इनवैस्ट इन बावेरिया’ जैसी जर्मन निवेश एजेंसियों ख़ासकर उनके ‘मेक इन इंडिया मिटलस्टैंड’ पहल के लिए इन एजेंसियों और अन्य बर्लिन में भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में है। इसके अलावा पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल ‘जर्मन इंडिया बिज़नेस फोरम’ में भी शिरकत कर चुके हैं।‘निवेश पंजाब’ के सी.ई.ओ. रजत अग्रवाल ने बताया कि जर्मन कंपनियों ने राज्य में ऑटो पुर्जों, मैन्यूफ़ैक्चरिंग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे अलग-अलग सेक्टरों में निवेश किया है।

इनमें से वरबीयो कंपनी द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रति दिन 80,000 क्यूबिक मीटर पराली अधारित बायो सी.एन.जी. प्रोजैक्ट स्थापित किये जा रहे हैं। इसी तरह गरैपल के पंजाब यूनिट (एशिया में एक ही यूनिट) में धातु की छेददार चादरों और खेती और निर्माण मशीनरी के लिए हवादार ग्रिड बनाए जाते हैं। एक और कंपनी वायब्राकॉस्टिक्स जो बी.एम.डब्ल्यू, और फोर्ड के लिए ऑटोमोटिव एन.वी.एच. (नौइस, वाईब्रेशन और हार्शनैस) सम्बन्धी व्यवस्था वाली अकेली सप्लायर है, इस समय अव्वल दर्जे का ऑटो कम्पोनेंट मैन्यूफ़ैक्चरिंग यूनिट की स्थापना करके पंजाब में संचालन का विस्तार करने और आपस में जोड़ने की प्रक्रिया अधीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here