Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh गमाडा साईटों की ई-नीलामी 4 से 16 अगस्त तक

गमाडा साईटों की ई-नीलामी 4 से 16 अगस्त तक


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न तरह की 40 से ज़्यादा साईटों की ई-नीलामी 4 अगस्त को सुबह 9 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त, 2021 को दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। विस्तार सहित जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर मोहाली एरिया डिवेल्पमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा एस.ए.एस. नगर में व्यापारिक, औद्योगिक, संस्थागत और ग्रुप हाउसिंग साईटों की ई-नीलामी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 31 व्यापारिक साईटें हैं जिनमें 5 एस.सी.ओ/एस.सी.एफ और 26 बूथ शामिल हैं।

Advertisements


इसी तरह 4 आई.टी. औद्योगिक प्लॉट और 4 संस्थागत साईटों की ई-नीलामी होनी है, जिनमें 1 नर्सिंग होम, 1 स्कूल साइट और 2 अन्य शैक्षिक संस्थानों की साईटें शामिल हैं। प्रवक्ता के अनुसार 4 चंक साईटें और 1 ग्रुप हाउसिंग साइट के लिए भी ई-नीलामी होनी है। ज़्यादा जानकारी के लिए वैबसाईट www.puda.e-auctions.in देखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here