Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh सरकार ने सरहदी क्षेत्रों के नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए गुरदासपुुर में...

सरकार ने सरहदी क्षेत्रों के नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए गुरदासपुुर में दो कॉलेज खोले: तृप्त बाजवा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरहदी जिलों के नौजवानों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिला गुरदासपुर के सरकारी कॉलेज काला अफगाना को बदलकर शारीरिक शिक्षा कॉलेज के तौर पर स्थापित किया गया है और लधूपुर में एक नया डिग्री कॉलेज खोला गया है। यह जानकारी देते हुए आज उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के इस दूरदर्शी फैसले से सरहदी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लम्बित पड़ी माँग पूरी हुई है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि काला अफगाना में शारीरिक शिक्षा कॉलेज नौजवानों को खेल के क्षेत्र में नये मौके प्रदान करेगा और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इलाकेे का नाम रौशन करेगा। उन्होंने आगे बताया कि इस कॉलेज को पटियाला में नयी स्थापित की गई खेल यूनिवर्सिटी का कंस्टीच्युंट कॉलेज बनाया गया है।

Advertisements

श्री बाजवा ने बताया कि लधूपुर में स्थापित किया गया नया डिग्री कॉलेज विद्यार्थियों विशेष रूप से ग्रामीण इलाके की लड़कियों को अपने नज़दीकी स्थान से उच्च शिक्षा हासिल करने में बहुत मददगार साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार इस क्षेत्र के नौजवानों को समय का साथी और रोजगार योग्य बनाने के लिए लधूपुर कॉलेज में नये पेशा प्रमुख पेशेवर कोर्स भी शुरू करेगी। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राहुल भंडारी ने बताया कि लधूपुर कॉलेज की इमारत तैयार है, स्टाफ उपलब्ध है और इस सैशन से ही क्लासें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि काला अफगाना कॉलेज का कोई भी कर्मचारी हटाया नहीं गया बल्कि पूरे स्टाफ को लधूपुर कॉलेज में एडजस्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here