Monday, October 26, 2026
Home National स्थानीय कारखानों में 75% बेगूसराय के युवाओं को किया जाय बहाल: अवधेश

स्थानीय कारखानों में 75% बेगूसराय के युवाओं को किया जाय बहाल: अवधेश

बछवाड़ा/बेगूसराय (राकेश यादव): भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को बैंक बाजार बछवाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुर्व मुखिया रामविलास यादव नें किया। बैठक में भाकपा कार्यकर्ताओं नें निर्णय लिया कि आगामी 9 अगस्त को क्रांति दिवस के मौके पर भाकपा अपने सभी मोर्चों के जन संगठनों के साथ जिलाधिकारी बेगूसराय का घेराव करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए बछवाड़ा के पूर्व विधायक सह बेगूसराय जिला मंत्री कॉमरेड अवधेश कुमार राय ने कहा कि बेगूसराय जिला बिहार की औद्योगिक राजधानी कही जाती है। लेकिन यह बहुत हीं शर्म की बात है कि इतने कल कारखानें बेगूसराय में होने के बावजूद जिले के युवा बेरोजगारी के कारण यहां से लगातार पलायन करने को मजबूर है।

Advertisements

9 अगस्त को जिला अधिकारी को घेरने की चल रही है तैयारी

आज यह सोचने की जरूरत है कि जिन कारखानों के प्रदूषण से जिले के लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं और जिले के संसाधनों का दोहन किया जाता है, उन्हीं कारखानों मे बाहर से मजदूर लाकर कम मजदूरी पर रखे जाते हैं। जिससे जिले के प्रतिभावान युवाओं को जिले में रोजगार का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और उसके तमाम जन संगठन जिलाधिकारी का घेराव करेंगे और यह मांग करेंगे की यहां के कल कारखानों से लेकर छोटे बड़े उद्योगों में 75% लोकल युवाओं को रोजगार मुहैया किया जाय। बैठक को अंचल मंत्री भूषण सिंह नें संबोधित करते हुए कहा कि बेगूसराय जिला एजुकेशन हब के रूप में जाना जाता है लेकिन हकीकत यह है की दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन अभी तक जिले में एक भी विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को मांग करेंगे की जिले में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की स्मृति में विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाए। इस आंदोलन में हमारे साथ एआईएसएफ, किसान सभा, नौजवान संघ, महिला समाज, बीड़ी मजदूर संघ सहित सभी जन संगठन विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी का घेराव करके इस आंदोलन को और भी भव्य बनायगें। बैठक में महेश्वर प्रसाद चौधरी, रामदेव सहनी, हरेराम महतो, अनिल राय, प्यारे दास, सरिता राय, बीरबल राम, सुजीत सहनी, अरुण चौधरी, पवन कुमार, संतोष पासवान, कन्हैया राय, संजय दास, नरेश चौधरी, रणधीर ईश्वर, प्रेम पासवान, रजनीश कुमार, सत्यम भारद्वाज, बेबी झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here