Tuesday, October 20, 2026
Home Latest हाईवोल्टेज तार गिरने से सौरभ की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ लोगों...

हाईवोल्टेज तार गिरने से सौरभ की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में रोष

बछवाडा़/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। सरकारों की इतनी घोषणाओं एवं खर्चों के बाद भी बिजली की तारें गिरने से मौत के समाचार आते ही रहते हैं। इस ही कड़ी में बिजली की तारें गिरने से मौत होने वाली सूची में एक और नाम गोघना निवासी सिकन्दर चौधरी के पुत्र सौरभ चौधरी का भी जुड़ गया है। बुधवार 5 जून को सुबह सौरभ पशुचारा लाने के लिए गया था। जहां हल्की आंधी आने के कारण ग्यारह हजार वोल्ट की तार गिरने के कारण युवक स्पर्शाघात का शिकार हो गया। नाजुक हालत में ग्रामीण उक्त युवक को नीजी अस्पताल में ले गए। जहां, ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisements

ग्रामीणों ने जानकारी दी की इस परिवार का सौरभ ही एकलौता सहारा था। उन्होमंने कहा कि लगभग एक साल पहले मृतक के बड़े भाई की मौत पशुचारा काटने के दौरान हीं सर्पदंश से हो गई थी। अब घर में केवल सौरभ के बुढे मां-बाप के और उसकी पत्नी हैं। दूसरी ओर बछवाडा़ थाना की पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। मगर विधुत विभाग के किसी पदाधिकारी ने अब तक घटना स्थल पर पहुंचने एवं मुआवजे की सार्थक पहल करने की जहमत नहीं उठाई है। जिससे ग्रामीण लोग काफी रोष में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here