Wednesday, October 21, 2026
Home Latest 7 जून हमीरपुर के लिए होगा ऐतिहासिक, अनुराग का होगा भव्य स्वागत:...

7 जून हमीरपुर के लिए होगा ऐतिहासिक, अनुराग का होगा भव्य स्वागत: अंकुश दत्त

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने बुधवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रथम बार हमीरपुर जिला मुख्यालय में पधार रहे हैं, जिसके लिए जिला भाजपा व जिला की समस्त जनता अनुराग ठाकुर का गांधी चौक पर नागरिक अभिनंदन करेगी। अंकुश दत्त शर्मा ने बताया कि 7 जून को अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत होगा।
पहले नादौन उपमंडल मुख्यालय में सायं 4 बजे अनुराग का जोरदार स्वागत होगा, उसके उपरांत सायं 5 बजे हमीरपुर जिला मुख्यालय के गांधी चौक में अनुराग ठाकुर का नागरिक अभिनंदन करके भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि सांसद के स्वागत को जिला भाजपा ने तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर का स्वागत करने को उत्सुक हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवा सांसद की राज्यमंत्री बनने की उपलब्धि पर जोरदार स्वागत की रणनीति बनाई गई है। हमीरपुर की जनता अनुराग ठाकुर को पलकों पर बिठाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत कर जहां रिकार्डतोड़ मत करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वहीं मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट विभाग में राज्य मंत्री बनकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सहित संपूर्ण हिमाचल प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here