
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय रेस्लर विनेश फोगाट के मामले में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) में सुनवाई होगी। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खेल पंचाट में सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की है। हालांकि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स के द्वारा जारी प्रैस रिलीज के मुताबिक विनेश की इस अपील को लेकर अंतिम फैसला पेरिस ओलंपिक के अंत में लिया जाएगा। बता दें कि उनकी महज 100 ग्राम वजन ज्यादा होने का कारण उन्हें डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया था।












