मजदूरों को आ रही समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाए सरकार: सुखेदव सिंह

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। बाबा विश्वकर्मा मज़दूर यूनियन वैल्फेयर सोसायटी होशियारपुर की बैठक चेयरमैन राकेश सिद्धू, प्रधान सुखदेव सिंह साबी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी गिनती में मज़दूरों ने भाग लिया और मज़दूरों ने अपनी-अपनी समस्याएं चेयरमैन को बताई। सभी मज़दूरों ने मांग की कि लेबर शैड में छत्त पर टीन होने के कारण गर्मी बहुत होती है इसलिए इस शैड में पंखे लगाये जाएं। इस अवसर पर बोलते हुये प्रधान सुखदेव सिंह साबी ने बताया कि हमने पंखे लगाने के लिए बहुत से सरकारी पदाधिकारियों से बात की, लेकिन हमारी बात को अनसूना कर दिया गया।

Advertisements

फिर हमने और कमेटी ने मिलकर तथा समाज सेवी लोगों से बात की जिनकी बदौलत हमने आज शैड में 7 पंखे लगवा दिए। जिनका हम तह दिल से धन्यवाद करते हैं। मज़दूरों की बात तो सभी करते हैं, मगर मज़दूरों की कोई भी समस्या सरकार नहीं सुनती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मज़दूरों की समस्याओं पहल के आधार पर सुनकर उनका हल निकाला जाए। इस अवसर पर चेयरमैन राकेश सिद्धु, प्रधान सुखदेव सिंह, कैशियर प्रभ दयाल लाली, जनका, कार्यकर्ता सोनू, उप-प्रधान रवि कुमार तथा भारी संख्या में मज़दूर युनियन के मैंबर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here